X Server Down: 'हम पर रोज हो रहे साइबर अटैक..', एक्स के तीन बार डाउन होने पर बोले Elon Musk

हम पर रोज हो रहे साइबर अटैक.., एक्स के तीन बार डाउन होने पर बोले Elon Musk
  • एक्स का सर्वर हुआ डाउन
  • 6 घंटे में तीन बार हुआ बंद
  • मस्क ने बताया सबसे बड़ा साइबर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स आज (सोमवार) को दुनियाभर में तीन बार डाउन हुआ। अभी भी कई यूजर्स को लॉग-इन करने और फीड देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

एलन मस्क ने एक्स के सर्वर डाउन होने पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया है। मस्क ने लिखा कि हमारे खिलाफ बहुत बड़ा साइबर हमला हुआ था और अभी भी हो रहा है। हमारे पर बहुत सारे संसाधनों के साथ साइबर अटैक किया गया था। इस हमले में कोई बड़ा समूह या देश शामिल है।



6 घंटे में तीन बार हुआ बंद

पहली बार दोपहर 3:30 बजे के करीब डाउन हुआ। इसके बाद शाम 7 बजे और फिर रात 8.30 बजे बंद हो गया। एक्स यूजर्स ने इसकी शिकायत वेबसाइट, एप और सर्वर कनेक्शन को लेकर शिकायतें कीं। दिनभर में वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भारत से तीन हजार से ज्यादा, अमेरिका से 18 हजार और यूके से 10 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। downdetector.in वेबसाइट्स और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है। इसके मुताबिक सोमवार को करीब 40 फीसदी यूजर्स को एप में समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, 52 फीसदी को वेब में एक्सेस करने में समस्याएं हुईं। लगभग 7% ने बताया कि उन्हें सर्वर कनेक्शन में समस्या आई।

दुनियाभर में 33 करोड़ से ज्यादा हैं यूजर

बता दें कि पूरी दुनिया में एक्स को यूज करने वाले यूजर्स की संख्या 33 करोड़ से ज्यादा है। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में 9.5 करोड़ हैं। वहीं भारत में इनकी संख्या 2.7 करोड़ है। एक्स पर हर रोज 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। विश्व के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने ट्विटर को साल 2022 में खरीदा था। ये डील तब 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के समय से तुलना करें तो यह रकम करीब 4 लाख करोड़ रुपये होती है।

Created On :   11 March 2025 12:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story