युद्ध खत्म होने के आसार: यूक्रेन होगा रूस में शामिल? ट्रंप के संकेत के बाद पुतिन ने भी भरी हामी, टेंशन में क्यों है यूरोपीय देश, समझें

यूक्रेन होगा रूस में शामिल? ट्रंप के संकेत के बाद पुतिन ने भी भरी हामी, टेंशन में क्यों है यूरोपीय देश, समझें
  • ट्रंप के दावे पर रूस की प्रतिक्रिया
  • शांति समझौता होने के आसार
  • फिलहाल जारी है रूस-यूक्रेन जंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क्रेमलिन कार्यालय ने बड़ा बयान दिया। जिसके मुताबिक, यूक्रेन का महत्वपूर्ण हिस्सा रूस में मिलना चाहता है। क्रेमलिन की ओर से जारी इस बयान के बाद यूरोप में हड़कंप की स्थिति है। संदेह जताया जा रहा है कि ट्रंप और पुतिन के बीच कोई सीक्रेट डील तो नहीं हो गई है?

इधर, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन कभी भी रूस में मिल सकता है। इस बीच मंगलवार (11 फरवरी) को क्रेमलिन ने भी स्पष्ट कर दिया है- यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रूस बनना चाहता है। क्रेमलिन का बयान ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद आया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन समझौता कर भी सकता है, नहीं भी कर सकता है। वे रूस में मिल सकते हैं, या कभी नहीं मिल सकते हैं।

ट्रंप के दावे पर रूस की प्रतिक्रिया

ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन की स्थिति काफी तक राष्ट्रपति ट्रंप के शब्दों से मेल खाती है। क्रेमलिन ने कहा- यह एक तथ्य है कि यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रूस बनना चाहता है, जो कि पहले ही बन चुका है। प्रवक्ता पेस्कोव का कहना था कि साल 2022 में रूस द्वारा चार यूक्रेनी क्षेत्रों के विलय का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा- किसी भी घटना के घटित होने की संभावना 50 प्रतिशत होती है- या तो हां या ना।

शांति समझौता होने के आसार

ट्रंप ने कहा कि वे चुनाव के दौरान किए गए कई वादे पर अटल है। उनकी प्राथमिकता दुनिया से युद्ध का समाप्त करना है। रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है। जिसके चलते कई मौत और अरबों की संपदा नष्ट हुई है। युद्ध को समाप्त होना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद के शुरुआती महीनों में संघर्ष को समाप्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई ठोस योजना पेश नहीं की है।

बता दें कि, रूस और यूक्रेन दोनों देशों ने युद्ध खत्म होने को लेकर सार्वजनिक स्वागत किया। हाल ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप के साथ सीधे बातचीत के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने पहले ही इस मुद्दे पर पुतिन से निजी बातचीत की है। हालांकि, क्रेमलिन ने इस कॉल के बारे में कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

Created On :   11 Feb 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story