रूस-यूक्रेन युद्ध: जेलेंस्की से बात करने के लिए तैयार पुतिन! क्या जल्द खत्म होगा दोनों देशों के बीच युद्ध?

जेलेंस्की से बात करने के लिए तैयार पुतिन! क्या जल्द खत्म होगा दोनों देशों के बीच युद्ध?
  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध
  • सऊदी अरब में युद्धविराम पर हुई चर्चा
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति से बातचीत के लिए राजी हुए पुतिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन सालों से युद्ध जारी है। इस बीच दोनों देशों के बीच जंग खत्म होने की खबरें चर्चाओं में बनी हैं। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर वह यूक्रेन के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करने के लिए राजी हो सकते हैं। इस बात की जानकारी रूस के क्रेमलिन की ओर से की गई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने पर हुई चर्चा

बता दें, सऊदी अरब में मंगलवार को रूस और अमेरिका के राजनयिकों की बैठक हुई थी। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध को सीजफायर कराने के लिए समझौता करना है। इस बैठक में खासतौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर जोर दिया गया। हालांकि, बैठक में युक्रेन को शामिल नहीं किया गया।

इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को सीजफायर करने के समझौते पर राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "हमारे बारे में चर्चा किए गए किसी समझौते या बातचीत को हमारे बिना मान्यता नहीं दे सकते।" बता दें, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी सऊदी अरब के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। वह रूस-अमेरिका के राजनयिकों के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने के एक दिन बाद सऊदी अरब पहुंचेंगे। इस संबंध में राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्जी न्यकीफोरोव ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब यात्रा के दौरान जेलेंस्की रूस या अमेरिका के किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं करेंगे। उन्होंने आगे बताया राष्ट्रपति जेलेंस्की अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का संयुक्त अरब जेलेंस्की और तुर्की जाने से पहले आधिकारिक यात्रा के तहत सऊदी अरब में रहेंगे।

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र मृतक सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिली सुप्रिया सुले, आरोपी को सजा दिलाने का किया वादा

व्लादिमीर पुतिन ने कही ये बात

यदि देखा जाए तो पुतिन का जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार होने दोनों देशों के बीच युद्धविराम की उम्मीद को दर्शाता है। दरअसल, इस साल रूस और यूक्रेन की जंग को 3 साल पूरा होने वाला है। इस युद्ध में कई विनाशकारी परिणाम देखने को मिला है। युद्ध ने मानव जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा चारों तरफ तबाही मचा दी है। इतना ही नहीं, बल्कि युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्थता पर भी बड़े पैमाने तक प्रभावित हुई है। अमेरिका चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए जद्दोजहद में जुट गए हैं। इस बीच अब पुतिन भी युद्ध रोकने के लिए इशारा कर रहा है। ये जानते हुए कि रूस यूक्रेन को नाटो देश में शामिल नहीं करना चाहता।

Created On :   18 Feb 2025 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story