यूक्रेन से तनातनी के बाद: रूस को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा गिफ्ट

रूस को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा गिफ्ट
  • व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई थी तीखी नोंकझोंक
  • ट्रंप प्रशासन में अमेरिका और रूस के बीच अच्छे संबंध पर फोकस
  • यूरोपीय नेताओं ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन और अमेरिका के बीच गहमागहमी के बीच ट्रंप प्रशासन रूस को बड़ा गिफ्ट देने जा रहा है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई। व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई तीखी नोंकझोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति सीधे ब्रिटेन पहुंचे थे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की का दिल खोलकर स्वागत किया था। यूक्रेन के समर्थन में ब्रिटेन में यूरोपीय नेताओ की मीटिंग हुई।

व्हाइट हाउस ने गृह और वित्त विभाग से संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है। अमेरिका में रूस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता को रोक दिया है। रूस दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन में यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। यूरोपीय नेताओं ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यूक्रेन को समर्थन का भरोसा दिया। पीस प्लान पर यूक्रेन में शांति की बात ब्रिटिश पीएम ने कही थी। प्रस्ताव को अमेरिका के पास भी भेजा जाएगा।

अमेरिकी प्रतिबंध हटने से तेल की बढ़ती कीमतें रोकने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें बाइडेन सरकार ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को सैन्य सहयोग किया था, जबकि रूस पर बेहद कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। आपको बता दें रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे।

Created On :   4 March 2025 10:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story