पाकिस्तान के जवानों ने छोड़ी सेना: BLA से डर गई पाकिस्तान की सेना? ताबड़तोड़ हमलों के बीच 2500 जवानों ने छोड़ दी आर्मी, काबुल फ्रंटलाइन का बड़ा दावा!

BLA से डर गई पाकिस्तान की सेना? ताबड़तोड़ हमलों के बीच 2500 जवानों ने छोड़ दी आर्मी, काबुल फ्रंटलाइन का बड़ा दावा!
  • पाकिस्तानी सेना पर बढ़े हमले
  • हजारों की संख्या में जवानों ने छोड़ी सेना
  • काबुल फ्रंटलाइन ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आए दिन पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया जा रहा है। इन हमलों में भारी संख्या में सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है। बताय जा रहा है कि इस तनावपूर्व स्थिति में पाकिस्तानी सेना के जवान आर्मी छोड़ रहे हैं। काबुल फ्रंटलाइन ने रविवार को जानकारी दी कि 7 दिनों में लगभग 2500 जवानों से सेना छोड़ दी है। आपको बता दें कि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में दो बड़े हमले किए हैं। जिनमें काफी पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई ।

क्यों छोड़ी जवानों ने नौकरी?

काबुल फ्रंटलाइन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना पर ताबड़तोड़ हमलों के चलते बड़ी संख्या में जवानों से नौकरी छोड़ दी है। आर्मी छोड़कर लोग कतर, कुवैत, सऊदी और यूएई जाकर काम कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला

बीएलए ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की 8 बसों पर हमला किया। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इस हमले में 90 पाकिस्तान के जवानों की मौत हुई है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा था कि बीएलए की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशकी में आरसीडी हाईवे पर रसखान मिल के पास पाकिस्तान की सेना के काफिले पर हमला किया। इस काफिले में 8 बसें शामिल थीं, जिनमें से 1 पूरी तरह तबाह हो गई।

ट्रेन को किया था हाईजैक

पाकिस्तान और बलूच लिबरेशन आर्मी के संबंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं। 12 मार्च को बीएलए ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में 400 से भी ज्यादा यात्री मौजूद थे। बीएलए ने पाकिस्तान में बंद बलूच कैदियों को रिहा करवाने के लिए पाकिस्तान की सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पाकिस्तानी सेना का दावा था कि उन्होंने बीएलए के कब्जे से 300 से भी अधिक लोगों को बचाया।

Created On :   17 March 2025 10:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story