पाकिस्तान में प्रदर्शन: क्वेटा के हॉस्पिटल में घुसे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने वालों के शव लेकर भागे

क्वेटा के हॉस्पिटल में घुसे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने वालों के शव लेकर भागे
  • क्वेटा में प्रदर्शन
  • मुर्दाघर में घुसे प्रदर्शनकारी
  • बीएलए हमलावों के शव लेकर भागे लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक कर सैंकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था। जिसका गुस्सा लोगों में देखने को मिला। अब ऐसा बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल में घुस आए और शवों को ले गए। कहा जा रहा है कि यह शव बीएलए के आतंकवादियों के थे जिन्हें लोग ले गए। जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने किया था।

कितने शव लेकर भागे प्रदर्शनकारी ?

अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदर्शनकारी मुर्दाघर के अंदर घुसे और कम से कम 5 शव उठा कर ले गए। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शव बीएलए हमलावरों के थे।

ट्रेन को किया था हाईजैक

पाकिस्तान और बलूच लिबरेशन आर्मी के संबंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं। 12 मार्च को बीएलए ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में 400 से भी ज्यादा यात्री मौजूद थे। बीएलए ने पाकिस्तान में बंद बलूच कैदियों को रिहा करवाने के लिए पाकिस्तान की सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पाकिस्तानी सेना का दावा था कि उन्होंने बीएलए के कब्जे से 300 से भी अधिक लोगों को बचाया।

आर्मी बसों पर निशाना

जाफर ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की आर्मी बसों को निशाना बनाया था। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की 8 बसों पर हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक इस हमले में कम से कम 5 जवानों की मौत हो गई। वहीं, कम से कम 25 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इस हमले में 90 पाकिस्तान के जवानों की मौत हुई।

Created On :   21 March 2025 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story