अल्जीरिया में बीते 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं

By - Bhaskar Hindi |18 April 2022 4:40 AM IST
कोरोना से राहत अल्जीरिया में बीते 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं
हाईलाइट
- अल्जीरिया में बीते 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं
डिजिटल डेस्क, अल्जीयर्स। अल्जीरिया में कोरोना महामारी के फैलने के बाद पहली बार बीते 24 घंटे में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। ये जानकारी अल्जीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
मंत्रालय के अनुसार रविवार को कुल मामलों की संख्या 265,739 पर स्थिर रही और मरने वालों की संख्या 6,874 है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 178,335 हो गई गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल्जीरिया में 25 जनवरी, 2022 को 2,521 मामले दर्ज किए गए, जबकि 28 जुलाई, 2021 को 49 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तरी अफ्रीकी देश में 25 फरवरी, 2020 को पहला कोरोना मामला दर्ज किया गया था।
आईएएनएस
Created On :   18 April 2022 9:00 AM IST
Next Story