रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा जारी जंग में सैनिक भेज रहा ड्रैगन

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा जारी जंग में सैनिक भेज रहा ड्रैगन
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर लगाए युद्ध को बढ़ाने के आरोप
  • उत्तर कोरिया पर भी लग चुका है सैनिक भेजने के आरोप
  • चीनी सरकार ने यूक्रेन के दावे को किया खारिज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने बड़ा दावा करते हुआ कहा है कि 150 से अधिक चीनी सैनिक रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। वो युद्ध में मैदान है। इस आरोप पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वे यूक्रेन के दावे की जांच कर रहे हैं। हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने चीन की सरकार द्वारा सीधे तौर पर अपने सैनिकों को रूस की मदद के लिए भेजने की आशंका से साफ इनकार किया, लेकिन जेलेंस्की ये भी दावा कर रहा है कि चीनी सरकार को यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों की जानकारी भी है। जेलेंस्की के दावे को चीनी सरकार ने खारिज कर दिया है। वो इसे आधारहीन व तथ्यहीन मनगढ़त बता रहे है।

जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना ने पूर्वी डोनेत्सक क्षेत्र में लड़ रहे दो चीनी लोगों को हिरासत में लिया है। इसके एक दिन बाद ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा कर दिया है कि उनके पास 150 से ज्यादा चीनी नागरिकों की जानकारी है, जो रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कई देशों ने बीते साल उत्तर कोरिया पर यह आरोप लगाया कि उसने बीते साल अपने 10 हजार से अधिक सैनिकों को रूसी सेना की सहायता के लिए यूक्रेन भेजा था।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि जंग में चीनी सैनिकों की मौजूदगी, उनकी साथ होने से साफ है कि रूस लड़ाई को खत्म कराने की बजाय और अधिक बढ़ाना चाहता है। उन्होंने यूक्रेनी युद्धबंदियों के बदले पकड़े गए चीनी लोगों को छोड़ने की भी पेशकश की। जेलेंस्की ने कहा कि यह रूस की दूसरी गलती है। पहली गलती उत्तर कोरिया के सैनिकों को युद्ध में शामिल करने की थी। वे अन्य देशों को रूस-यूक्रेन की लड़ाई में खींच रहे हैं और अब मुझे लगता है कि रूस, चीन को भी इस लड़ाई में शामिल करना चाहता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने चीनी सैनिकों के रूस की तरफ से लड़ने पर भी चिंता जताई और कहा कि उनके पास 150 से ज्यादा चीनी नागरिकों के नाम और पासपोर्ट की जानकारी है, जो यूक्रेन की सीमा में रूस की ओर से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके अलावा भी कई अन्य चीनी सैनिक हो सकते हैं।

Created On :   10 April 2025 9:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story