रूस: मास्को को उम्मीद, 9 मई की परेड में शामिल होंगे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं
- रूस ने कई मित्र देशों के नेताओं को किया आमंत्रण
- पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में किया था रूस का दौरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मास्को को उम्मीद है कि 9 मई की परेड में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात होती हैं।
रूस ने पीएम मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर 9 मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के न्योता भेजा है। उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने इसकी जानकारी दी। रूसी समाचार एजेंसी ने उप विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है।
आपको बता दें रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। सोवियत सेना ने जनवरी 1945 में जर्मनी पर हमला किया। 9 मई को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण के अधिनियम पर साइन किए, जिससे जंग खत्म हो गई।
पीएम मोदी ने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच सालों में उनका दौरा था। इस दौरे के दौरान पीए मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया था। पहले ही भारत आने के लिए पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें के हर महीने पुतिन और मोदी पर एक बार टेलीफोन पर होती है बातचीत। लेकिन अभी तक पुतिन के भारत दौरे की तारीखों का खुलासा नहीं हुआ है।
Created On :   9 April 2025 6:35 PM IST