जापान ने सख्त प्रवेश प्रतिबंध को आगे बढ़ाया

- मात्सुनो ने कहा
- मानवीय विचारों के आधार पर प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को फरवरी के अंत तक और बढ़ा दिया जाएगा। ये जानकारी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को दी।किशिदा ने संवाददाताओं से कहा, ओमिक्रॉन के संबंध में संक्रमण की स्थिति स्पष्ट रूप से घर (और) विदेश से अलग है, इसलिए मौजूदा सीमा नियंत्रण की रूपरेखा फरवरी के अंत तक बनाए रखी जाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट के पहले मामले के बाद, 30 नवंबर, 2021 से विदेशियों पर अपने वर्तमान स्वरूप में प्रवेश प्रतिबंध लगा हुआ है।वर्तमान सीमा नियंत्रण उपायों को शुरू में लगभग एक महीने तक के लिए निर्धारित किया गया है, जिसने विदेशियों के जापान में प्रवेश पर रोक लगा दी और जापानी नागरिकों और विदेशियों को सरकार द्वारा निर्दिष्ट सुविधाओं में क्वारंटीन होना था।
सरकार ने कहा कि वह जापान में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या को एक दिन में लगभग 3,500 लोगों तक सीमित कर देगा।मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने एक प्रेस वार्ता में बताया, इस बीच, देश में विदेशी निवासियों के दोबारा प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो 14 दिनों के भीतर दक्षिण अफ्रीका सहित 11 देशों में गए हैं।मात्सुनो ने कहा, मानवीय विचारों के आधार पर प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   11 Jan 2022 3:30 PM IST