जापान: बारिश का मौसम खत्म होते ही बढ़ा तापमान, 11 लोगों की मौत

- जापान में बारिश का मौसम खत्म होते ही बढ़ी गर्मी। तापमान बढ़ने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई
डिजिटल डेस्क,टोक्यो। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद जापान के कई हिस्सों में अब भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान बढ़ने से पिछले एक सप्ताह में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। द फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी का हवाला देते हुए, द जापान टाइम्स ने मंगलवार को बताया, गर्मी से संबंधित मुद्दों के कारण करीब 5000 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
अधिकारियों ने कहा, 5,664 लोगों में से 119 की हालत गंभीर है, जिन्हें आमतौर पर एक रोगी के रूप में कम से कम तीन सप्ताह के उपचार की आवश्यकता होती है, जबकि 1,792 को कम गंभीर हैं। तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए एजेंसी और मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को हीटस्ट्रोक और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय करने की सलाह दी है।
मध्य जापान के गिफू प्रान्त में ताजीमी में पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है, जबकि टोक्यो के पड़ोसी क्षेत्र कुइमाता में साइतामा और क्योटो में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी टोक्यो में दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जापान के तापमान रात भर में 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।
Created On :   31 July 2019 2:30 PM IST