Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण से 2.47 लाख मौतें, 35 लाख से ज्यादा मरीज पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनिया में रविवार तक 2 लाख 47 हजार 033 मरीजों की जान जा चुकी है। 35 लाख 39 हजार 654 केस एक्टिव हैं, जबकि 11 लाख 47 हजार 589 मरीज स्वास्थ हो चुके हैं। अमेरिका (America) में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां बीते 24 घंटे में करीब 600 से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमितों की जान गई है। यूएस (US) में अबतक कुल 67 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश
देश | संक्रमितों की संख्या | कुल मौतें | स्वास्थ्य हुए मरीज |
अमेरिका | 1,171,350 | 68,088 | 1,73,725 |
स्पेन | 2,47,122 | 25,264 | 1,46,233 |
इटली | 2,10,717 |
28,884 |
79,914 |
ब्रिटेन | 1,86,396 | 28,446 | अपडेट नहीं हैं |
फ्रांस | 1,68,183 | 24,760 | 50,562 |
जर्मनी | 1,65,183 | 6,812 | 1,29,900 |
तुर्की | 1,26,045 | 3,397 | 58,259 |
रूस | 1,34,687 | 1,280 | 15,013 |
ईरान | 97,424 | 6,203 | 40,937 |
ब्राजील | 97,100 | 6,761 | 77,350 |
नोट: ये आंकड़े Worldometers से लिए गए हैं।
चीन 77 हजार मरीज हुए ठीक
चीन में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। नेशनल हेल्थ कमीशन ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कमीशन की डेली रिपोर्ट के हवाले से कहा कि देश में शनिवार के अंत तक कुल 77 हजार 713 मरीज रिकवर होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मेनलैंड चाइना (हॉन्ग कॉन्ग और मकाउ को छोड़कर बाकी चीन) में कोरोनावायरस संक्रमण के शनिवार को 82 हजार 877 मामले दर्ज किए गए, जबकि महामारी के प्रकोप के चलते 4 हजार 633 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
स्पेन में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा के लिए मास्क लगाना अनिवार्य
स्पेन में सोमवार से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है। बीबीसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज के हवाले से कहा, सरकार अधिकतर परिवहन स्थानों पर 60 लाख मास्क वितरित करेगी, जबकि 70 लाख मास्क स्थानीय अधिकारियों को दिए जाएंगे। स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके। एक सप्ताह पहले 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी। अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है।
Created On :   3 May 2020 11:45 AM IST