महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स बने उनके उत्तराधिकारी

- प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा हैं। ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को महारानी का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रिंस चार्ल्स महारानी ऐलिजाबेथ सेकंड के बड़े बेटे है। चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है।
प्रिंस चार्ल्स का परिचय
प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज हैं।
शिक्षा
प्रिंस चार्ल्स ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वेस्ट लंदन के हिल हाउस स्कूल से की। हैम्पशायर और स्कॉटलैंड में निजी स्कूली शिक्षा के बाद चार्ल्स ने कैम्ब्रिज की ट्रिनिटी कॉलेज से कला में स्नातक की उपाधि ली। विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुसार 2 अगस्त 1975 को प्रिंस चार्ल्स को कैम्ब्रिज से कला में स्नातकोत्तर की डिग्री से सम्मानित किया गया प्रिंस चार्ल्स ने मानव विज्ञान, पुरातत्व और इतिहास में पढ़ाई की है।
प्रिंस चार्ल्स का जन्म वेल्स से बाहर होने के बाद भी चार्ल्स ने वेल्स भाषा और वेल्स इतिहास का काफी गहराई से अध्ययन किया। ऐसा करने वाले वे ब्रिटिश साम्राज्य के पहले युवराज थे।
शादी
प्रिंस चार्ल्स ने लेडी डायना स्पेंसर से 29 जुलाई, 1981 को शादी की थी। इस शादी से प्रिंस चार्ल्स के दो बेटे प्रिंस विलियम और हैरी हैं। डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी 1996 तक चली, उसके बाद दोनों अलग हो गए थे। अगले साल ही डायना की एक कार हादसे में मौत हो गई थी। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।
प्रिंस चार्ल्स ने 9 अप्रैल 2005 को कैमिला पार्कर से दूसरी शादी की थी।
शक्तियां
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के अलावा 14 कॉमनवेल्थ देशों की भी महारानी थीं। अब उनके उत्तराधिकारी बने किंग प्रिंस चार्ल्स कॉमनवेल्थ देशों के किंग होंगे। जिनके पास सरकार की नियुक्ति को लेकर शक्तियां होगी। दूसरे देशों के मेहमान राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी अब किंग चार्ल्स III यानी चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज करेंगे।
Created On :   9 Sept 2022 7:56 AM IST