बीते 24 घंटे में कोविड के 213 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार

By - Bhaskar Hindi |25 Dec 2021 6:09 AM IST
म्यांमार कोरोना बीते 24 घंटे में कोविड के 213 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार
हाईलाइट
- शुक्रवार को 6 लोगों की हुई मौत
डिजिटल डेस्क, यांगून। म्यांमार में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 213 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की की संख्या बढ़कर 529,327 हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि देश में शुक्रवार को 6 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,248 हो गई है।
कुल 506,764 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 59.6 लाख से ज्यादा का सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। म्यांमार में बीते साल 23 मार्च को पहले कोरोनावायरस के 2 मामले सामने आए थे।
(आईएएनएस)
Created On :   25 Dec 2021 10:00 AM IST
Next Story