पीएम के रूप में पहली यात्रा: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की 16 से 20 मार्च तक भारत यात्रा रहेगी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की 16 से 20 मार्च तक भारत यात्रा रहेगी
  • पीएम नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं लक्सन
  • उनके साथ न्यूजीलैंड का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा
  • प्रधानमंत्री के रूप में लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16-20 मार्च के दौरान भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। बतौर प्रधानमंत्री लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले लक्सन मुंबई भी जाएंगे। न्यूजीलैंड पीएम की ये यात्रा दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने , संबंधों को गहरा करने के साथ साथ दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लक्सन के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यवसायों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों सहित न्यूजीलैंड का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा।

17 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीक कई मुद्दों को लेकर द्विपक्षीय मीटिंग होगी। न्यूजीलैंड प्रतिनिधिमंडल के साथ मोदी दोपहर में भोजन करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी लक्सन भेंट करेंगे।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन 17 मार्च को अपराह्न नई दिल्ली में 10वीं रायसीना संवाद 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। 19-20 मार्च को प्रतिनिधिमंडल मुंबई में रहेगा। मुंबई में उनकी कई नेताओं और लोगों से मुलाकात होगी।

Created On :   10 March 2025 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story