अवैध प्रवासी: लीबियाई सुरक्षा बलों ने पूर्वी शहर इम्सा के निकट करीब 570 प्रवासियों को किया गिरफ्तार

- लीबिया के पूर्वी प्रशासन ने दी जानकारी
- अवैध प्रवासियों के साथ कई संदिग्ध मानव तस्कर गिरफ्तार
- प्रवासियों के कई ठिकानों का पता चला
डिजिटल डेस्क, त्रिपोली। लीबिया सुरक्षा बलों ने सैंकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को अंजाम लीबिया की पूर्वी सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले सुरक्षा बलों ने दी है। लीबिया सुरक्षाबलों ने मिस्र और लीबिया की सीमा के समीप इम्सा शहर के निकट इन अवैध प्रवासियों को अरेस्ट किया है। लीबिया के पूर्वी प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि करीब 570 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। यहीं नहीं अवैध प्रवासियों के साथ कई संदिग्ध मानव तस्कर भी शामिल है।
पूर्वी सुरक्षा निदेशालय ने अपने एक बयान में कहा कि अवैध प्रवासियों और मानव तस्करी से संबंधित ये गिरफ्तारियां मिस्र और लीबिया की सीमा के समीप इम्सा के निकट जांच के बाद की गई। जांच और गिरफ्तारी के दौरान प्रवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कई ठिकानों की भी जानकारी मिली। बयान में उन्होंने कहा अभियान के दौरान लगभग 570 प्रवासियों और मानव तस्करी के संदिग्ध कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
यूनीवार्ता से मिली जानकारी के अनुसार प्रवासियों के लिए लीबिया एक प्रमुख प्रस्थान पॉइंट बन चुका है, जिसमें अधिकांशतः अन्य अफ्रीकी देशों के प्रवासी शामिल हैं। 2011 के नाटो-समर्थित विद्रोह के बाद समुद्री मार्ग से यूरोप जाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसने लंबे समय तक शासन कर रहे मुअम्मर गद्दाफी को उखाड़ फेंका और उत्तरी अफ्रीकी देश को अराजकता की स्थिति में डाल दिया।
Created On :   6 April 2025 11:36 AM IST