वतन वापसी: लीबिया में भारतीय दूतावास के सहयोग से स्वदेश लौटे 18 भारतीय

- रोजगार के लिए गए थे लीबिया
- लीबिया के बेन्गाज़ी से वतन वापसी
- वापसी की सुविधा मिली, बुधवार को भारत पहुंचें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोजगार के लिए लीबिया गए 18 भारतीय आज स्वदेश लौटे। आपको बता दें ये सभी भारतीय नागरिक लीबिया के बेन्गाज़ी में रोजगार के लिए गए थे। इसे लेकर यूनीवार्ता समाचार एजेंसी ने लिखा है कि सभी 18 भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास की सहयोग से आज सकुशल भारत वापस लौट आए हैं। ये लोग कई हफ्तों से लीबिया में फंसे थे। भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और भारतीय कामगारों को जरूरी प्राधिकरण और यात्रा डॉक्यूमेंट्स दिलाने में हेल्प की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि लीबिया में भारतीय दूतावास ने लीबिया के बेन्गाज़ी से 18 भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान की है और वे बुधवार को भारत पहुंचेंगे। रणदीप जयसवाल ने लीबियाई अधिकारियों का समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया है और कहा कि भारत सरकार विदेशों में सभी भारतीयों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें लीबिया में साल 2014 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से भारत सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 अप्रैल 2016 को भारतीय नागरिकों के लीबिया जाने पर रोक लगा दी थी। कुछ महीनों से लीबिया के हालात और अधिक खराब हो गए है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता चला है कि भारतीय नागरिकों को फर्जी एजेंटों द्वारा लीबिया ले जाया गया था। विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि कुछ दिनों से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए चर्चा की जा रही थी। मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय दूतावास ने लगातार उनके संपर्क में रहा। इसी ग्रुप के तीन अन्य भारतीय नागरिक दूतावास के सहयोग से पिछले साल अक्टूबर में भारत आए थे।
Created On :   5 Feb 2025 7:18 PM IST