Italy PM Vs Liberal Leaders: 'ये मोदी, ट्रंप और मुझ पर कितना भी कीचड़ उछालें, जनता हमारे साथ..' इटली पीएम मेलोनी का लेफ्ट नेताओं पर तीखा हमला

ये मोदी, ट्रंप और मुझ पर कितना भी कीचड़ उछालें, जनता हमारे साथ.. इटली पीएम मेलोनी का लेफ्ट नेताओं पर तीखा हमला
  • लेफिस्ट पर जमकर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी
  • राष्ट्रपति ट्रम्प की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत नेता बताया
  • ट्रम्प ने एक बार फिर भारत में चुनाव फंडिंग का मामला उठाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुनियाभर के लेफ्ट लीडर्स पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी, ट्रम्प और मेरे जैसे दक्षिणपंथी नेताओं के उभरने की वजह से सारे वामपंथी नेता परेशान हो गए हैं। इटली की प्राइम मिनिस्टर ने कहा, जब 90 के दशक में बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने ग्लोबल लेफ्टिस्ट नेटवर्क बनाया था, तब उन्हें बहुत बड़ा नेता कहा गया। लेकिन जब आज ट्रम्प, मेलोनी, मिलेई और यहां तक कि मोदी बात करते हैं, तो वे इसे लोकतंत्र को खतरा बताते हैं। दरअसल, मेलोनी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी थीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत नेता बताया।

ट्रम्प की जीत से घबराए लेफिस्ट

मेलोनी ने कहा कि ये सब लेफ्ट का डबल-स्टैंडर्ड है और हमें उसकी आदत पड़ गई है। लेकिन अच्छा ये है कि जनता को अब इनकी बातों पर भरोसा नहीं रह गया है। वो हम पर कीचड़ उछालते हैं लेकिन फिर भी हमें वोट देते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि लेफ्ट के नेता राइट विंग के नेताओं के आगे बढ़ने से निराश और हताश हैं। खासतौर पर तब से जब ट्रम्प दोबारा अमेरिका राष्ट्रपति बने हैं। ट्रम्प के जीतने से लेफ्ट घबराया हुआ है।

उन्होंने कहा कि राइट विंग के नेताओं को लेकर लेफ्ट की जो चिढ़ है वो अब पागलपन में तब्दील हो गई है। यह केवल इसलिए है क्योंकि न केवल दुनियाभर में राइट विंग के नेताओं की जीत हो रही है बल्कि वो साथ मिलकर भी चल रहे हैं।

उधर, ट्रम्प ने एक बार फिर भारत में अमेरिका से दी जा रही इलेक्शन फंडिंग के बारे में बात की। ट्रम्प ने कहा, 'भारत में चुनावों में मदद के लिए फंडिंग क्यों? क्यों न हम पुरानी पेपर बैलट प्रणाली पर लौट जाएं और उन्हें हमारे चुनावों में मदद करने दें?... उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है।'

Created On :   23 Feb 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story