ईयू: ईयू ने सदस्य देशों की रक्षा करने के लिए 800 अरब यूरो की योजना का रखा प्रस्ताव

ईयू ने सदस्य देशों की रक्षा करने के लिए 800 अरब यूरो की योजना का रखा प्रस्ताव
  • वित्तीय प्रतिबंधों में ढील देगा यूरोपी संघ
  • रक्षा उपकरणों में सुधार की जरूरत: डेर लेयेन
  • पिछले कुछ दशकों से ईयू देशों ने रक्षा पर कम खर्च किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय संघ ने सदस्य देशों की रक्षा करने के लिए 800 अरब यूरो की योजना का प्रस्ताव रखा। ईयू संघ ने प्रस्ताव की वजह ईयू के सदस्य देशों की रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। यूरोपीय आयोग की चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि रिआर्म यूरोपपैकेज यूरोपी संघ के उन 27 नेताओं को दिया जाएगा, जो वॉशिंगटन से दूरी के एक सप्ताह बाद ब्रसेल्स में एक इमरजेंसी मीटिंग में मिलेंगे।

आपको बता दें व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यूक्रेन की रूस जंग में मदद करने से हाथ पीछे खींच लिए है। इसके बाद यूक्रेन की मदद करने के लिए यूरोपीय संघ सामने आया। ईयू अमेरिका की ओर से मदद पर संभावित रोक के असर को कम करने और रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को सैन्य मदद जारी रखी जा सके।

उन्होंने आगे कहा अगर ईयू के मेंबर अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के औसतन 1.5 फीसदी तक बढ़ाते हैं, तो यह चार सालों में करीब 650 अरब यूरो (683 अरब अमेरिकी डॉलर) तक हो सकता है। लेयेन ने सैन्य उपकरणों में सुधार लाने पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत बताया। ईयू देशों को अपना सैन्य खर्च बढ़ाना होगा। आपको बता दें अमेरिकी परमाणु सुरक्षा पर निर्भर रहते हुए पिछले कुछ दशकों से ईयू देशों ने रक्षा पर कम खर्च किया है।

Created On :   4 March 2025 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story