Russia-Ukraine War: 'आपको भुगतना पड़ेगा खामियाजा,' यूक्रेन के साथ शांति समझौता पर दी ढील, तो अमेरिका की रूस को दो टूक वॉर्निंग

- ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी
- कहा- करना पड़ेगा नुकसान का सामना
- यूक्रेन-रूस के बीच तनाव जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए यूक्रेन तो तैयार है लेकिन रूस सहमत नहीं है। इसको लेकर अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर रूस, यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता है तो इससे उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। साथ ही, फाइनेंशियल लॉस का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि, यूक्रेन और रूस के बीच समझौते को लेकर हाल ही में सऊदी अरब में बैठक हुई थी।
अमेरिका ने रूस को भेजा 30 दिन का प्लान
सऊदी अरब में हुई बैठक में सीजफायर को लेकर अमेरिका और यूक्रेन सहमत हो गए थे। जिसके बाद यूएस ने रूस को 30 दिनों के सीजफायर का प्लान भेजा था। लेकिन राष्ट्रपति पुतिन सहमति देने में ढील दे रहे हैं। इसी को लेकर अमेरिका को दो टूक वॉर्निंग देनी पड़ी।
शांति समझौते पर रूस का क्या कहना?
यूक्रेन के साथ शांति समझौते को लेकर रूस का कहना है कि वह प्रस्ताव पर सोच-विचार कर रहे हैं।
सऊदी अरब में बैठक से पहले यूक्रेन का बड़ा हमला
सऊदी अरब में 11 मार्च को शांति वार्ता हुई। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के अधिकारी शामिल हुए थे। यहां होने वाली शांति वार्ता से ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि अब यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव कम होगा। लेकिन इससे पहले ही यूक्रेन की ड्रोन सेना ने रूस पर बड़ा हमला कर दिया। मॉस्को सहित कई शहोरों पर यूक्रेन की ओर से 70 ड्रोन दागे गए जिससे रूस में अफारा-तफरी मच गई।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर सरगई सोबियानिन ने जानकारी दी कि यूक्रेन के 69 ड्रोन को तबाह कर दिया गया। इस हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ड्रोन को जब नष्ट किया गया तो उसके टूटे हुए टुकड़े इमारतों पर गिरे जिससे बिल्डिंग्स को थोड़ा नुकसान हुआ।
Created On :   13 March 2025 10:59 AM IST