चीन की जापान को धमकी: क्या चीन करेगा जापान पर बड़ा हमला? विदेश मंत्री ने दी एटम बम की बड़ी धमकी, हिरोशिमा-नागासाकी वाला हमला भी दिलाया याद

- जापान को मिली एटम बम की धमकी
- चीन ने कहा- पहले से भी ज्यादा देंगे दर्द
- चीन-ताइवान के बीच तनाव जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन और ताइवान के बीच तनाव की स्थिति जारी है। इस बीच चीन ने जापान पर एटम बम से अटैक करने को धमकी दी है। यह धमकी चीन के विदेश मंत्री बांग यी की ओर से दी गई है। विदेश मंत्री ने कहा कि जापान चीन को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। न्यूज रिपोर्टर के मुताबिक, वांग यी अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जापान को धमकी दी है।
जापान कर रहा चीन को अस्थिर करने की कोशिश- विदेश मंत्री
चीन के फॉरेन मिनिस्टर वांग यी ने कहा कि ताइवान चीन का हिस्सा है। जापान जानबूझकर चीन में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा है और ऐसे में चीन चुप नहीं रहेगा। उन्होंने हिरोशमा पर हुए हमले को याद दिलाते हुए कहा कि जापान हिरोशिमा पर हुए एटम हमले के 80 साल पूरे होने जा रहे हैं। हम उसके लिए अपनी संवेदना प्रकट करते हैं, लेकिन अगर जापान बाज नहीं आता है तो हम उससे भी ज्यादा दुख दे सकते हैं।
चीन-जापान संबंध
जानकारी के मतुबाकि, चीन बीते कुछ समय से जापान को डराने की कोशिश में लगा हुआ है। चीन ने के अपने फाइटर जेट और जहाज जापान के बॉर्डर के अंदर भेजे थे। जिसके बाद जापान ने आरोप लगाया कि चीन उन्हें उकसाने का काम कर रहा है।
चीन-ताइवान के बीच तनाव क्यों?
आपको बता दें, चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और एक अलग प्रांत के रूप में देखता है जिसे अंतत: देश का हिस्सा बनना है। इस मकसद को पाने के लिए बीजिंग शक्ति के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं करता है।
Created On : 7 March 2025 9:55 AM