कनाडा में भारतीय नागरिक की हत्या: कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक को घोंपा चाकू, मौत, हिरासत में संदिग्ध हमलावर

कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक को घोंपा चाकू, मौत, हिरासत में संदिग्ध हमलावर
  • भारतीय की कनाडा में हत्या
  • हमलावर ने मारा चाकू
  • भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में एक भारतीय नगारिक की हत्या की खबर सामने आई है। ओटावा के पास रॉकलैंड में शनिवार को एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी कनाडा में भारतीय दूतावास ने दी है। शनिवार (5 अप्रैल) सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दूतावास ने बताया कि हत्या के संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

दूतावास ने दी हत्या की जानकारी

भारतीय दूतावास ने लिखा कि ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हम स्थानीय सामुदायिक संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि, यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है कि भारतीय दूतावास ने जो पोस्ट किया है वह इसी घटना के बारे में है।

किस आरोप में हिरासत में लिया गया शख्स?

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि हिरासत में लिए गए शख्स पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई तनाव की स्थिति नहीं है। अब देखना यह होगा कि जिस शख्स को हिरासत में लिया गया है वही हत्यारा है या कोई और?

Created On :   5 April 2025 10:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story