अमेरिका: अवैध अप्रवासियों को लेकर ट्रंप प्रशासन ने सैन्य विमानों पर लगाई रोक

- सेना के विमानों का हो रहा इस्तेमाल
- अमेरिका से अब तक 3 सैन्य विमान आए
- 332 भारतीयों को भारत भेज चुका है यूएस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अवैध अप्रवासियों को सैन्य विमानों से अपने मुल्क वापस भेज रहे अमेरिका ने अब रोक लगा दी है। यूएस ने रोक के पीछे की वजह इसे महंगा होना बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बेहद खर्चीला बताया है। जिसके चलते अमेरिका ने इसे रद्द कर दिया है। आपको बता दें अमेरिका की ओर से आखिरी सैन्य निर्वासन उड़ान 1 मार्च को हुई थी।
कई समाचारों ने अमेरिकी रिपोर्ट के हवाला से कहा है कि अप्रवासियों को उनके देश या क्यूबा के ग्वांतानामो बे स्थित सैन्य अड्डे तक पहुंचाने के लिए अमेरिकी सैन्य विमानों का इस्तेमाल महंगा साबित हो रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर कई अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में कोई उड़ान निर्धारित नहीं की गई है।
आपको बदा दें ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद ही अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की बात कही थी। इसे लेकर बाद में अमेरिकी सेना ने लैटिन अमेरिकी देशों में अवैध अप्रवासियों को लेकर 6 उड़ानें भरी हैं। सेना के विमानों से अवैध अप्रवासियों को भेजने की लागत नागरिक विमानों की तुलना में बहुत ज्यादा है। अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रंप ने सैन्य विमानों का भारी तादाद में इस्तेमाल किया था। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर सेना के जवानों की तैनाती कअब तक तीन सैन्य विमानों से 332 भारतीयों को भारत भेजा चुका है। अमेरिका से 104 अवैध प्रवासियों को लाने वाली पहली फ्लाइट 5 फरवरी को भारत के अमृतसर में लैंड हुई। जिनमें 30 पंजाबी थे। जबकि15 फरवरी को 116 और 16 फरवरी को 112 भारतीय अपने वतन वापस आएगे। अमेरिकी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अप्रवासियों को सैन्य विमानों से भेजने की महंगी लागत को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने सैन्य विमानों के इस्तेमाल पर रोकने का कदम उठाया है।
Created On :   6 March 2025 7:26 PM IST