भाषा और परिभाषा: अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बना सकता है अमेरिका, इस्लामाफोबिया की परिभाषा तय करेगा ब्रिटेन

अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बना सकता है अमेरिका, इस्लामाफोबिया की परिभाषा तय करेगा ब्रिटेन
  • इंग्लिश को आधिकारिक भाषा वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं ट्रंप
  • पूर्व अटॉर्नी जनरल के नेतृत्व में लेबर सरकार ने बनाई समिति
  • अमेरिका के 30 राज्य पहले ही इंग्लिश को दे चुके है मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की ट्रंप सरकार जल्द अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दे सकते है। इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही दिनों में इंग्लिश को अमेरिका की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाले कार्यकारी आदेश पर साइन कर सकते हैं। आदेश पर ट्रंप के हस्ताक्षर करते ही यूएस के सभी कार्यलयों ,सरकारी एजेंसियां और संघीय फंडिंग पर संचालित अन्य संगठन इंग्लिश भाषा में अपना कामकाज करेंगे।

आपको बता दें अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलते ही अमेरिका में गैर इंग्लिश भाषा को मदद मिलना बंद हो जाएगी। क्योंकि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने गैर इंग्लिश भाषी लोगों को भाषायी मदद देने वाला एक आदेश दिया था। लेकिन अब यह आदेश निरस्त हो जाएगा। आपको बता दें यूएस के 30 स्टेट पहले से ही इंग्लिश को अपनी आधिकारिक भाषा का दर्जा दे चुके हैं। हालांकि केंद्र के स्तर पर यह अभी तक नहीं हुआ था।

इस्लामाफोबिया की परिभाषा

इस्लामोफोबिया की परिभाषा तय करने के लिए ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सरकार ने पूर्व अटॉर्नी जनरल के नेतृत्व एक कमेटी बनाई है। जो इस्लामोफोबिया की परिभाषा की समीक्षा करेगी। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एंजेला रेनर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अटॉर्नी जनरल डोमिनिक ग्रिव अपनी कानूनी और सरकारी विशेषज्ञता से मुस्लिम विरोधी घृणा अपराधों से निपटने के लिए रूल बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि इस्लामोफोबिया की परिभाषा तय करने वाली कमेटी 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। उन्होंने आगे कहा मुस्लिम विरोधी घृणा अस्वीकार्य है और समाज में इसका कोई स्थान नहीं हैं। हालांकि ब्रिटेन में कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे समावेशी नीति के विरोध में बताया।

Created On :   1 March 2025 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story