व्हाइट हाउस का बयान: आज भारत और अमेरिका के बीच जिस तरह का सहयोग है, वह मनमोहन सिंह के विजन से संभव हुआ-बाइडेन

- बाइडेन ने मनमोहन सिंह को बताया सच्चा राजनेता
- मनमोहन सिंह भारत-अमेरिका के संबंधों को मानते थे अहम
- व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। बाइडेन ने उन्हें सच्चा राजनेता कहा। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज भारत और अमेरिका के बीच जिस तरह का सहयोग है, जो संबंध है, वह मनमोहन सिंह के विजन से संभव हुए है।
बइडेन ने कहा 2008 में सीनेट की विदेश समिति के अध्यक्ष और 2009 में उनकी संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में मनमोहन सिंह से मुझे मिलने का अवसर मिला था। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इस संकट के समय हम उस दृष्टिकोण के लिए फिर से प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया। मैं और प्रथम महिला जिल बाइडेन पूर्व प्रथम महिला गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के पीएम रहें। 92 साल की आयु में दिल्ली के एम्स में गुरुवार रात निधन हुआ था।
व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा आज अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का अभूतपूर्व स्तर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रणनीतिक दृष्टि और राजनीतिक साहस के बगैर संभव नहीं होता। भारत- अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौते , इंडो-पैसिफिक साझीदार देशों के बीच पहला क्वाड समिट शुरू करने में सहयोग , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पथ-प्रदर्शक की अहम भूमिका निभाई। उनकी इकोनॉमिक रणनीति सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और दुनिया को मजबूत करती रहेगी। वो एक सच्चे राजनेता , एक समर्पित लोक सेवक थे। और सबसे बढ़कर, वे एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे। बाइडेन ने कहा 2013 में नई दिल्ली में उन्होंने मेरी मेज़बानी की थी। उस वक्त हमने कहा था अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे अहम संबंधों में से एक हैं। हमारे देश सभी लोगों के लिए गरिमा और असीमित क्षमता का भविष्य खोल सकते हैं।
Created On :   28 Dec 2024 1:35 PM IST