मोस्ट अवेटेड फिल्म "एनिमल" का प्री-टीजर हुआ रिलीज, कुल्हाड़ी लिए खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का प्री-टीजर हुआ रिलीज, कुल्हाड़ी लिए खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर
  • फिल्म "एनिमल" का टीजर हुआ रिलीज
  • खूंखार अंदाज में दिखे रणबीर कपूर
  • 11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तू झूटी मैं मक्करा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद एक्ट्रर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। जनवरी में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें एक्टर का एक्शन अवतार नजर आ रहा था। इसी के बाद से फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म का प्री-टीजर रविवार 11 जून को रिलीज कर दिया गया है टीजर में रणबीर खूंखार लुक में नजर आ रहे है। कुछ ही देर में टीजर को लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म की शुटिंग पुरी हो चुकी है फिल्म 11 अगस्त तो सिनेमा घरों में रिलीज होने ने लिए तैयार है। रिलीज के समय रणबीर की फिल्म की टक्कर दो बड़े सुपरस्टार की फिल्म से होने वाली हैं। फिल्म में रणबीर का लुक देखने के बाद हर कोई फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड है।

एक्शन अवतार में दिखे एक्टर

फिल्म का प्री-टीजर एक्शन ने भरपुर है। इसमें रणबीर कपूर काफी ज्यादा खूंखार नजर आए हैं। वीडियो में उन्हें एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है। अभिनेता इसमें नकाबपोशों को बुरी तरह मारते दिख रहे हैं। वे कुल्हाड़ी से दुश्मनो के सफाया करते दिख रहे है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर का इतना खूंखार लुक देखने को मिला है। फैंस को टिजर पसंद आ रहा है। फिल्म में बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। बॉबी के नए लुक में उनका दमदार और मस्कुलर अवतार है। फिल्म के अपने किरदार के लिए उन्होंने अपनी फिजिस्क पर खूब मेहनत की है।

हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं संदीप

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। उन्हें सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म से भी संदीप को बड़ी उम्मीद है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस टीजर को महज कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इसे को 11 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। रिलीज के दिन फिल्म एनिमल का सामना सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार अभिनीत ओएमजी 2 से होगा। अब देखना होगा की तीने सुपरस्टारों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरने में सफल होता है।

Created On :   11 Jun 2023 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story