सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: राधिका आप्टे ने रेड कारपेट पर बेबी बंप फ्लांन्ट करते हुए फैंस को दी गुड न्यूज, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पति बेनेडिक्ट टेलर?

राधिका आप्टे ने रेड कारपेट पर बेबी बंप फ्लांन्ट करते हुए फैंस को दी गुड न्यूज, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पति बेनेडिक्ट टेलर?
  • राधिका आप्टे ने रेड कारपेट पर बेबी बंप फ्लांन्ट करते हुए दी गुड न्यूज
  • जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पति बेनेडिक्ट टेलर?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राधिका आप्टे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिल में अलग जगह बनाई है। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर तो हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी अपकमिंग फिल्म सिस्टर मिडनाइट के प्रीमियर पर देखा गया जहां एक्ट्रेस पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रेड कार्पेट पर उतरते ही राधिका ने अपने फैंस को चौंका दिया। राधिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं। इस खबर को जनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और फ्रेंड्स बेहद खुश हैं और उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

राधिक ने शेयर की तस्वीरें

राधिका आप्टे ने 2012 में बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी। यूके प्रीमियर इवेंट के दौरान वो ब्लैक कलर के ऑफ- शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान एक चीज जिसने सबका ध्यान खींचा वह था उनका बेबी बंप। यह पहली बार है जब उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई भी बात सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। वहीं फैंस ने तुरंत राधिका की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े -अभिनेत्री राधिका आप्टे सहयात्रियों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज में बंद

कौन हैं राधिका के पति बेनेडिक्ट टेलर ?

राधिका ने 2012 से ब्रिटिश वायलिन वादक और म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। एक तरफ जहां लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं चलते राधिका ऐसे समय में लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज चला रही हैं। उनके पति लंदन में रहते हैं जबकि वो मुंबई में रहती हैं। दोनों की मुलाकात 2011 में लंदन में हुई थी जहां राधिका कंटेंपरेरी डांस सीखने गई थीं। अब कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

यह भी पढ़े -हृषिकेश मुखर्जी की क्लासिक 'बावर्ची' का रीमेक बनाएंगी अनुश्री मेहता


Created On :   17 Oct 2024 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story