VIDEO VIRAL: फिल्मफेयर में आयुष्मान संग रणवीर की मस्ती, जमकर किया भांगड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह ने 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में जमकर मस्ती की। दरअसल रणवीर और आयुष्मान इवेंट शुरू होने से पहले ही बैक स्टेज पर भांगड़ा करने लगे थे। दोनों के भांगड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कई मायनों में खास रहा फिल्मफेयर
65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह कई मायनों में खास रहा। इस बार दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। समारोह में वरुण धवन अपने आइडल गोविंदा के पैर छूते नजर आए। तो वहीं, आयुष्मान और रणवीर की मस्ती ने सबका ध्यान खींचा।
VIEWS: फिल्म बाघी-3 का नया गाना रिलीज, 72 घंटे में 26 मिलियन लोगों ने देखा
रणवीर संग आयुष्मान का भांगड़ा
वीडियो में कई ढोल बजाने वाले आसपास दिखाई दे रहे हैं और रणवीर, आयुष्मान जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए पहले से ही काफी मशहूर हैं। ऐसे में जब उन्हें पंजाबी संगीत मिला, तो वो भांगड़ा करने से नहीं चूंके। आयुष्मान इस अंदाज में कम ही देखे जाते हैं। हालांकि रणवीर को देख वो भी खुद को रोक नहीं पाएं।
बता दें कि 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह इस बार असम के गुवाहाटी शहर में हुआ। इस बार अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, अनन्या पांडे, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, विकी कौशल, करण जौहर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। खास बात ये रही की जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म "गली बॉय" ने 13 अवॉर्ड अपने नाम किए और एक रिकॉर्ड कायम कर लिया।
VIDEO VIRAL: वैलेंटाइन डे पर निक ने आंख मारे पर किया जबरदस्त डांस, प्रियंका ने दिया साथ
Created On :   17 Feb 2020 4:55 PM IST