शारदा सिन्हा हेल्थ अपडेट: दिल्ली के एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा, हालत नाजुक, छठ पूजा के गानों के लिए हैं मशहूर

दिल्ली के एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा, हालत नाजुक, छठ पूजा के गानों के लिए हैं मशहूर
  • दिल्ली के एम्स में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा
  • हालत नाजुक, छठ पूजा के गानों के लिए हैं मशहूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी की सबसे मशूहर लोक गायिका शारदा सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर है। छठ का त्यौहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है इसी बीच खबरें आ रही हैं कि, लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत काफा नाजुक है। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मां को साल 2017 से Multiple Myeloma की बीमारी से ग्रस्त हैं। छठी के मौके पर ये खबर फैंस को बेहद हैरान करने वाली हैं फैंस सिंगर के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -'भूल भुलैया 3' और सिंघम अगेन की टक्कर के बीच, डायरेक्टर अनीस बज्मी संग अजय देवगन की अगली फिल्म 'नाम' का ऐलान

शारदा सिन्हा की हालत नाजुक

बता दें कि, शारदा काम के बीच में नियमित चेक-अप कराने के लिए वे अक्सर दिल्ली आया करती थीं। इसी दौरान एक दिन उनकी तबीयत अचानक से काफ़ी बिगड़ गई। अंशुमन ने बताया कि मां शारदा सिन्हा 22 अक्टूबर से वो एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत काफी नाज़ुक है और डॉक्टर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 71 साल की शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी में लोकगीत गाने के लिए बेहद मशहूर हैं। शारदा सिन्हा छठ से जुड़े कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दे है। उनका सॉन्ग कांच ही बांस के बहंगिया बहुत पॉपुलर है। इसी साल 21 सितम्बर को शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का 80 साल की उम्र में ब्रेम हैमरेज से निधन हो गया था। बेटे अंशुमन ने बताया कि मां शारदा सिन्हा को पापा के गुजर जाने का गहरा सदमा लगा था। उसके बाद से उनकी हालत काफ़ी बिगड़ती चली गई।

यह भी पढ़े -'बंदा सिंह चौधरी' की हिम्मत को सलाम करती ये फिल्म, अरशद- मेहर विज ने किया कमाल

सलमान की इस फिल्म के लिए भी गाया गाना

शारदा सिन्हा ने 1989 में आई सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक गाना 'कहे तोसे सजना' भी गाया था जो काफी फेमस हुआ था। उन्होंने 'गैग्स ऑफ़ वासेपुर 2' का लोकप्रिय गाना 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' और इनके अलावा और भी कुछ गाने हिंदी फिल्मों के लिए गाये हैं। अभी तक‌ एम्स की ओर‌ से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

Created On :   27 Oct 2024 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story