Yavatmal News: राजस्थान विधानसभा में 8 मिनट तक यवतमाल के यश ने किया मार्गदर्शन

राजस्थान विधानसभा में 8 मिनट तक यवतमाल के यश ने किया मार्गदर्शन
  • पुरस्कार देकर किया सम्मान
  • राजस्थान विधानसभा में यश

Yavatmal News. निवासी तथा प्राथमिक शिक्षा यही पर करनेवाले यश मंजुश्री किशोर चव्हाण ने राजस्थान विधानसभा में 8 मिनिट तक भाषण देकर बेस्ट कम्युनेटर का पुरस्कार हासिल किया। उसका विषय विरोधी पक्ष नेता और पर्यावरण प्रदूषण इस विषय को लेकर राजस्थान विधानसभा में उपस्थित मंत्री, विधायकों आदि को मार्गदर्शन किया। बड़े महानगर नैशनल कैपिटल के स्थान पर पोल्युशन कैपिटल बनते जा रहे हैं ऐसा भी उसने कहा। 2019 में नैशनल पोल्युशन कार्यक्रम आरंभ किया गया था। मगर उस पर पैसा ही खर्च नहीं हुआ। जंगलों की जमीनें उद्योजगों को दी जा रही है। जिससे जंगल और जलस्त्रोत प्रभावित हो रहे हंै। सरकार विकास और पर्यावरण के बीच बैलेंस नहीं बना पा रही है। उसी का नतीजा है कि पर्यावरण की हानि हो रही है। जिसका असर सीधे जनता पर हो रहा है। जल, जंगल, जमीन, पशुपक्षी आदि का समावेश हो। मगर सरकार से ऐसा नहीं हो रहा है। पायलट प्रोजेक्ट, मेगा सिटी के नाम पर पर्यावरण को पिछड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।

पहाड़ बनने के लिए हजारो वर्ष लगे हैं, मगर मिनटों में उसे तोड़ा जा रहा है। मंत्रालयों में ग्रीन मंत्रालय निर्माण कर सरकार खुद की पीठ थपथपा रही है, मगर उसमें काम नहीं हो रहा है ऐसा भी यश ने कहा। जिस पर सदन में उपस्थित सभी नेताओ ने तालियां, बेंच बजाकर उसकी सराहना की। ग्रीन लिडशिप में भारत को गीना तक नहीं जा रहा। यह भी उन्होने कहा। इसमें एडमिनिस्ट्रेशन फेल्युअर हुआ है ऐसा भी यश ने बताया। इस 8 मिनट के मार्गदर्शन के बाद यश का सम्मान सभापति द्वारा किया गया।

25 और 26 जनवरी को राजस्थान विधानसभा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद में बेस्ट रिसर्च फॉर कटेंट अवार्ड जिता। उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ देशभर के ख्यातनाम 150 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें से यश का चयन बेस्ट कम्युनिकेटर के रूप में हुआ है। वह ऑल इंडिया श्री शिवाजी मेमोरियल इन्स्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी महाविद्यालय में इंजीनियरिंग (आइटी) के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। उसकी प्राथमिक से 12वीं तक शिक्षा यवतमाल में हुई है। गत 40 वर्ष से उसके पिता यवतमाल में कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं। तो माँ गृहउद्योग चलाती है।

Created On :   3 Feb 2025 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story