- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- 15 सौ किलो प्लास्टिक पन्नी और...
Arni News: 15 सौ किलो प्लास्टिक पन्नी और डिस्पोजल जब्त, पौने दो लाख कीमत

- नगर परिषद की कार्रवाई में पौने दो लाख का माल जब्त
- 15 सौ किलो प्लास्टिक पन्नी और डिस्पोजल लगा हाथ
- प्लास्टिक के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी - रविंद्र राउत
Arni News. बुधवार दोपहर 12 से 2 बजे तक नगरपरिषद के स्वास्थ विभाग ने थोक और खुदरा प्लास्टिक पन्नी और डिस्पोजल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कड़ी में खुशी प्लास्टिक एंव डिस्पोजल दुकान में छापामार कारवाई कर अंदाजन 15 सौ किलो यानि दो ट्रैक्टर भर माल जब्त किया गया। नगर परिषद ने दंडात्मक कार्रवाई कर 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। 8 अप्रैल को जिलाधिकारी विकास मिणा नगरपरिषद आए थे। उन्हें जानकारी मिली, और बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पन्नियों का कचरा दिखाई दिया था। स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ा रोड़ा पन्नियां और डिस्पोजल हैं, जो बड़े पैमाने में पर्यावरण को क्षती पहुंचाते हैं। इसके मद्देनजर नगर परिषद के मुख्याधिकारी रविंद्र राउत को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ एवं जलापूर्ती योजना के अभियंता मनोज कुडमेथे, स्वास्थ विभाग के आरोग्य निरीक्षक हफीस शेख, स्वास्थ लिपिक संदीप खंदार, शहर समन्वयक पल्लवी रत्ने, अनिल पिट्टलवार ने शहर की दुकानों मे जाकर जांच पड़ताल अभियान शुरु किया। जिसमे डोंगा कॉलनी रोड पर खुशि प्लास्टिक एवं डिस्पोजल दुकान में कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक पन्नी, डिस्पोजल कटोरी, ग्लास, प्लेट जब्त किए गए। जिसकी अंदाजन कीमत पौने दो लाख रुपए तक बताई जा रही है।
प्लास्टिक के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी - रविंद्र राउत
प्लास्टिक कचरा नियंत्रित करने के लिए पन्नी और डिस्पोजल बिक्री करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगर तीन बार पकड़े गए तो सीधे थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।
Created On :   9 April 2025 7:50 PM IST