Yavatmal News: सम्राट होटल में चल रहा था सट्‌टा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 30 आरोपी गिरफ्तार

सम्राट होटल में चल रहा था सट्‌टा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 30 आरोपी गिरफ्तार
  • तेलंगाना व आंध्रप्रदेश के अधिकांश आरोपी
  • नहीं बताए आरोपियों के नाम
  • 40 लाख का माल जब्त

Yavatmal News. पाटणबोरी थाने के अंतर्गत पिंपलखुटी के सम्राट होटल पर चल रहे सट्टा अड्डे पर सोमवार देर रात मारे गए छापे में 46 लाख की सामग्री जब्त कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकांश आरोपी महाराष्ट्र के बाहर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं। सोमवार देर रात की गई इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने मंगलवार शाम तक नहीं दी थी। इस कारण मामले को दबाए जाने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई सोमवार रात 10 बजे से लेकर मंगलवार तड़के 2 बजे तक चली। सम्राट होटल के संचालक शुभम उर्फ गोलू अशोक राय निवासी आंबेडकर वार्ड पांढरकवड़ा के साथ अन्य 29 आरोपियों को दबोचा गया है। इसकी शिकायत पाटणबोरी थाने के प्रभारी एपीआई रमाकांत खंदारे (44) ने दी है। यह थाना पांढरकवड़ा के अधीन आता है। छापे के दौरान 45 लाख 65 हजार 180 रुपए की सामग्री पकड़ी गई। नकद मात्र 1 लाख 24 हजार बताई गई है। हालांकि यह राशि इससे कई गुना अधिक होने की चर्चा है। यहां पर 20 मोबाइल पकड़े गए हैं। इनका मूल्य 6.06 लाख, जुआ सामग्री का मूल्य 1.24 लाख, 3 कार का मूल्य 37 लाख है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 4 और 5 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम तक देने से पुलिस बचती रही।

नीचे होटल ऊपर जुआ अड्‌डा

सम्राट होटल के नीचे सामान्य होटल जैसा दिखता है। कई लोग आकर वहां खाना खा रहे थे। मगर होटल के ऊपरी 6 कमरों में अलग-अलग गोलाकार टेबल डालकर जुआ खेला जा रहा था। इस टेबल के इर्दगिर्द कुर्सियां लगाई गई थी। गोलू राय और उसके सहयोगियों को पुलिस आने की भनक लगते ही वे भागते नजर आए। पुलिस ने रूम नं. 107, 108, 109 के दरवाजे को बाहर से संकल लगा दिया। इस कारण यह लोग भाग नहीं पाए। उसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल वहां बुलाया। सरकारी पंचों के सामने रूम नं. 107 खोलने पर 11 लोग नजर आए। उनसे मोबाइल, नकद, बाहर खक़ी कार, जुआ की सामग्री आदि जब्त की गई है।

Created On :   19 March 2025 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story