- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की...
आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

By - Bhaskar Hindi |26 Jun 2023 6:23 PM IST
- आकाशीय बिजली गिरी
- एक महिला की मौत
- दो महिलाएं हुईं घायल
डिजिटल डेस्क, आर्णी. तहसील के शेंदुरसनी ग्राम में दोपहर ढाई बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मरने वाली 45 वर्षीय महिला का नाम सखुबाई राठोड़ बताया जा रहा है। उसके अलावा दो महिलाएं घायल बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ, जब गांव की तीन महिलाएं खेत मे बुआई कर लौट रही थीं, अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसमें सखुबाई की घटना स्थल पर मौत हो गई, तो घायल संगिता डोलारकर उम्र 25 साल को ग्रामीण अस्पताल लाया गया, उनमें एक ज्योती राठोड़ को बेहोशी की हालत में यवतमाल के जिला अस्पताल रैफर किया गया, इस घटना की जानकारी पटवारी सारिका फोंडेकर और पुलिस पाटिल प्रजय वानखड़ ने थाने में दी। बताया जा रहा है कि ज्योती नामक महिला को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है।
Created On :   26 Jun 2023 6:23 PM IST
Next Story