- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- रंजिश में एक-दूसरे पर किया जानलेवा...
यवतमाल: रंजिश में एक-दूसरे पर किया जानलेवा हमला

- दोनों गुटों के पांंच घायल, दो गंभीर
- सदस्यों के बीच आपस में झड़प
डिजिटल डेस्क, यवतमाल. पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के सदस्यों के बीच आपस में झड़प हो गई। मारपीट में दोनों गुट के 5 लोग घायल हो गए। सभी को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। यह घटना सोमवार 11 दिसंबर की दोपहर को शहर के तारपुरा परिसर में घटी। घटना की जानकारी मिलते ही शहर और अवधूतवाड़ी पुलिस घटनास्थल और जिला सरकारी अस्पताल परिसर में पहुंचे। दोनों गुट के घायलों को अस्पताल में लाने से अस्पताल में उनके परिजन समेत अन्य लोगों को भीड़ जुट गई थी। जिससे जिला सरकारी अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल बंदोबस्त तैनात करना पड़ा।
मारपीट और एक दूसरे पर जानलेवा हमले में यवतमाल निवासी आकाश मुराब (25), गगन मुराब (25), तातु मुराब, सागर यादव और नीलेश यादव (30) घायल हो गए। इनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार दोनो गुट के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार को दोनो गुट के सदस्य एक दुसरे के सामने आने से उनके बीच मारपीट हो गई। मारपीट में उक्त 5 लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हो पाया था। जिससे मारपीट की वजह का पता नही चल पाया था। पुराने विवाद के चलते यह घटना होने की चर्चा थी। अधिक जांच अवधुतवाडी पुलिस व्दारा की जा रही थी।
Created On :   12 Dec 2023 7:10 PM IST