- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर...
क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर 6.32 लाख का लगाया चूना

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। क्रिप्टो करंसी में निवेश करने पर अच्छे रिर्टन्स दिलाने का झांसा देकर 6.32 लाख की चपत लगाने का मामला सामने आया है। यही नहीं पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकियां भी दी। घटना शहर के गिलाणी नगर की है। मामले में अवधुतवाड़ी पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिलाणी नगर निवासी अरविंद झाडे (38) बीते कुछ सालों से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते आ रहे हैं। 1 मई की सुबह उनके वॉट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से क्रिप्टो करंसी ट्रेडिंग के सदंर्भ मैसेज आया। शेयर मार्केट में रुचि रखनेवाले अरविंद कोे क्रिप्टो करंसी में ट्रडिंग करने की उत्सुकता थी। उन्होंने उक्त नंबर पर बातचीत शुरू की। इसमें क्रिप्टो करंसी में ट्रेडिंग करने पर अच्छे रिटर्न्स दिलाने का झांसा दिया। खाता खोलने के लिए टेलीग्राम पर एक लिंक भेजी। शिकायतकर्ता ने बैंक की पूरी जानकारी देकर वह खाता भी खोला। जिसके बाद समय-समय पर उन्होंने कुल 6 लाख 31 हजार 800 रुपए भेजे। इसके बावजूद क्रिप्टो करंसी का कोई ट्रेड निकाले बिना वे शिकायतकर्ता से और पैसों की मांग करने लगे। शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना कर निवेश किए गए पैसे वापस मांगगे तो आरोपियों ने गालीगलौज कर धमकाया। पीड़ित ने पहले साइबर पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी। बाद में अवधुतवाड़ी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 507, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   29 July 2023 4:42 PM IST