वारदात: रंजिश में युवक की हत्या करने का प्रयास, गिरोह के 8 लाेगों पर मामला दर्ज

रंजिश में युवक की हत्या करने का प्रयास, गिरोह के 8 लाेगों पर मामला दर्ज
  • दोपहिया सवार युवक पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला
  • गिरोह के 8 लाेगों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. पुरानी रंजिश के चलते पांच से छह युवकों के गिरोह ने केक लेकर जा रहे एक दोपहिया सवार युवक पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गया। यह घटना शहर के स्टेट बैंक चौक परिसर के पास घटी। हमले में घायल युवक का नाम निखिल बोबड़े बताया गया है। जिस पर जिला सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में यवतमाल शहर पुलिस ने रजत शर्मा(30), लाफ्या उर्फ अविनाश पवार(19), रॉकी उर्फ श्रेयस बगड़ते(22), साहिल खान(19), विशाल उर्फ भद्या वानखडे (25), सतुर उर्फ लोकेश बोरखडे(23), चिक्या उर्फ प्रज्वल मेश्राम(23), अभि कसारे(24) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

घटना की शिकायत गोदाम फैल,यवतमाल निवासी निखिल गौरकार (21) ने शहर पुलिस थाने में दी। शिकायत के मुताबिक फरियादी पर प्रवीण केराम की हत्या का मामला दर्ज है। तब से आरोपी उसे जान से मारने का प्रयास कर रहे हंै। इस साल के जनवरी माह में भी निखिल गौरकार पर चाकू हमला हुआ था। जिसके बाद 28 मई को फरियादी के दाेस्त का जन्मदिन था। जिससे फरियादी और निखिल बोबडे यह दोपहिया से शहर के स्टैट बैंक चौक परिसर में केक लेने आए थे। दुकान से केक लेकर वह दोपहिया से वापस लौट रहे थे। दौरान एक वाइन बार के सामने आरोपी का गिरोह खड़ा था। उनकी नजर निखिल गौरकार पर पड़ते ही उन्होंने निखिल की दोपहिया रोककर चाकू से हमला कर दिया।

इस वक्त फरियादी तो जान बचाकर भाग गया लेकिन निखिल बोबड़े आरोपियों के हाथ लग गया। आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर पिटाई कर दी। जिसके बाद पत्थर से दोपहिया की तोड़फोड़ कर मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद परिसर के दुकानदारों ने दुकानंे बंद कर दी। जिसके बाद फरियादी के दोस्तों ने निखिल बोबडे को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया। जहां निखिल पर उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद शहर पुलिस ने उक्त आरोपियों पर भादंवि की धारा 307, 143,144,147,148,149 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से शहर में फिर से गैंगवार शुरू होने की चर्चा शहरवासियों व्दारा हो रही है।

Created On :   30 May 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story