Pune News: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के चार देशों में बनेंगे केंद्र, विदेशी देते हैं प्राथमिकता

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के चार देशों में बनेंगे केंद्र, विदेशी देते हैं प्राथमिकता
  • प्रबंधन परिषद ने चार देशों में विवि केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी
  • विदेशी विद्यार्थी सावित्रीबाई फुले पुणे विवि को प्राथमिकता देते हैं

Pune News : कतर में शुरू हुए शिक्षा केंद्र के बाद सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद ने चार देशों में विवि केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी है। देश में उच्च शिक्षा के लिए आने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। विदेशी विद्यार्थी सावित्रीबाई फुले पुणे विवि को प्राथमिकता देते हैं। इसमें अफ्रीकी और खाड़ी देशों के विद्यार्थी अधिक है। विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के प्रयासों के तहत तीन साल पहले कतर में विवि का शैक्षणिक केंद्र शुरू किया गया था। इस केंद्र द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस केंद्र के माध्यम से पांच सौ से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर, जॉर्जिया, दुबई, सऊदी अरब और कजाकिस्तान में उप-केंद्र शुरू हो सकते है।

पिछले दिनों विवि की प्रबंधन परिषद की बैठक हुई थी। इस बैठक में जॉर्जिया, दुबई, सऊदी अरब, कजाकिस्तान में विवि के शैक्षणिक केंद्र स्थापित करने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इन देशों से विवि केंद्र शुरू करने के लिए पत्राचार किया गया। प्रबंधन परिषद ने इस स्थान पर विवि केंद्र को मंजूरी दी है। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही उपकेंद्र शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का प्रयास है। जॉर्जिया, दुबई, सऊदी अरब, कजाकिस्तान में सावित्रीबाई फुले पुणे विवि के केंद्र शुरू करने के प्रस्ताव संबंधित देशों द्वारा प्रस्तुत किए गए थे। इसके अनुसार प्रबंधन परिषद की बैठक में चर्चा के बाद केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी गई। विवि केंद्र वहां के स्थानीय प्रबंधन के सहयोग से शुरू किया जाएगा।


Created On :   28 Oct 2024 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story