Pune News: 50 दिनों में तीन शिखर की चढ़ाई करनेवाले बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

50 दिनों में तीन शिखर की चढ़ाई करनेवाले बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
  • 2 वर्षीय रायाजी घारे ने महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे कलसूबाई शिखर को किया फतह
  • तीन शिखर की चढ़ाई करनेवाले बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Pune News. दो वर्षीय रायाजी घारे ने महाराष्ट्र के सबसे ऊंचे गढ़ साल्हेर किला और कलसूबाई शिखर तथा गुजरात के गिरनार गुरू शिखर पर्वत की सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस उपलब्धि के लिए घारे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम जुड़ने की प्रक्रिया जारी है। जी50 दिनों में तीन पर्वत शिखर फतह करने वाला सबसे छोटा बच्चा घारे बन गया है।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी

रायाजी ने अपने माता-पिता के साथ 11 जनवरी को नाशिक के डोलाबारी पर्वत श्रृंखला की प्रदेश के सबसे ऊंचे साल्हेर किले की चढ़ाई की। किले की ऊंचाई समुद्र तल से 1,567 मीटर है। रायाजी ने सुबह 7 बजे चढ़ाई शुरू की और महज साढ़े चार घंटे में किला फतह कर लिया। 15 दिन बाद रायाजी ने कलसूबाई शिखर की चढ़ाई की। 2 मार्च को गुजरात के गिरनार गुरू शिखर पर्वत की भी चढ़ाई घारे ने 5 घंटे 9 मिनट में पूरी की। यह शिखर 3,757 फीट ऊंचा है। रायाजी के पिता सुधीर घारे ने बताया कि रायाजी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

350 किलों की चढ़ाई करने का लक्ष्य

रायाजी ने अपनी किलों की चढ़ाई यात्रा 14 नवंबर 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले से शुरू की थी। तब वह केवल 1 वर्ष 8 महीने का था। रायाजी की 11 वर्षीय बहन श्रीजा भी इस अभियान में उसका साथ दे रही है। रायाजी का सपना है कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्वराज की स्थापना के लिए बनाए गए 350 से अधिक किलों की चढ़ाई करे।




Created On :   27 March 2025 8:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story