Pune News: नया टर्मिनल बनने से हवाई यात्रियों की संख्या में आया 11 प्रतिशत तक उछाल

नया टर्मिनल बनने से हवाई यात्रियों की संख्या में आया 11 प्रतिशत तक उछाल
  • रोजाना 30 फीसदी यात्री बढ़े
  • नया टर्मिनल बनने से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी
  • बेंगलुरु के लिए रोजाना 15 उड़ानें

Pune News. लोहगांव के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नया टर्मिनल बनने तथा सुख-सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों की संख्या में करीब 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रोजाना करीब 30 हजार अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। गर्मियां शुरू होने के बाद ग्रीष्मकालीन स्लॉट उपलब्ध हो चुका है। पिछली बार उपलब्ध 109 स्लॉट में से 104 स्लॉट में जहाज उड़ाने भर रही हैं। पुणे हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ानें भरी जा रही हैं, रोजाना 20 उड़ान दिल्ली के लिए हो रही हैं। उतनी ही दिल्ली से पुणे विमान आ रहे हैं।

बेंगलुरु के लिए रोजाना 15 उड़ानें

दिल्ली के बाद बेंगलुरु के लिए रोजाना 15 उड़ानें हो रही हैं। पुणे व बेंगलुरु आईटी सिटी होने के चलते दोनों शहरों में आनेवाले आईटी प्रोफेशनल्स की संख्या अधिक है। पुणे हवाईअड्डे पर उपलब्ध स्लॉट का अधिक उपयोग विमान कंपनियां करें इसके लिए प्राधिकरण की ओर से निर्देश दिया गया है। इसलिए उड़ान और बढ़ सकता है। जिससे यात्रियों को राहत मिल सकती है। पुणे से 36 शहरों के लिए हवाईजहाज उड़ान भरते हैं। इसमें तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान सिंगापुर, बैंकॉक औ दुबई का भी समावेश है। दुबई के लिए दो उड़ानें होती हैं।

संतोष डाके, निदेशक हवाईअड्डा के मुताबिक ग्रीष्म सत्र में लिए पुणे में 109 स्लॉट मिले हैं। इससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है। पुणे से देश के 36 शहरों के लिए तथा विदेश के 3 शहरों के लिए उड़ान भरी जा रही है। इसका फायदा यात्रियों को हो रहा है।


Created On :   31 March 2025 8:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story