पुणे: कल्याणी नगर कार हादसे पर दिल्ली की टिकी नजर, भाजपा ने भेजी अपनी रिपोर्ट

कल्याणी नगर कार हादसे पर दिल्ली की टिकी नजर, भाजपा ने भेजी अपनी रिपोर्ट
  • राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी का खुलासा
  • कहा- कोई भी आरोपी नहीं बचेगा

डिजिटल डेस्क, पुणे। कल्याणी नगर कार हादसे में दिल्ली की भी नजर है। केंद्र सरकार लगातार इसकी जानकारी ले रही है। दोषी कोई भी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भाजपा ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार करके दिल्ली भेज दी है। यह खुलासा भाजपा की वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने किया है। उन्होंने बताया कि जो भी घटनाक्रम अभी तक हुआ है उसकी पूरी जानकारी केंद्र सरकार ले रही है।

मामला गंभीर है क्योंकि इसमें कुछ सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी, डॉक्टर लिप्त पाए गए हैं। यह चिंता की बात है। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार चाहती है दोषियों को सजा मिले। मैं खुद पुलिस कमिश्नर अमितेष कुमार से मिली थी। मैंने खुद भी पूरी जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का रवैया भी सख्त है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले दिन से ही सक्रिय हो गए थे तभी एक के बाद एक दोषी सामने आ रहे हैं।

पुलिस पूरे मामले की तह तक जा रही है ताकि सबूत कमजोर न हो और इन आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। कांग्रेस विधायक व लोकसभा उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर को लेकर जब सांसद कुलकर्णी से सवाल किया गया तो उनका कहना था यदि धंगेकर की बात सही है तो उसे भी हम गंभीरता से लेंगे।

किसी बात को यदि वे सबूत के साथ पेश कर रहे हैं तो कार्रवाई जरूर होगी, बस सबूत पुख्ता होना चाहिए।


Created On :   29 May 2024 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story