- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- इलाज के दौरान युवक की मौत
इलाज के दौरान युवक की मौत
By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2023 7:22 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में कुछ दिन पूर्व भर्ती एक युवक की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आशीष विश्वकर्मा उम्र ३० वर्ष निवासी ग्राम इमलिया का पता भर्ती पर्चे पर लिखवाया था और इलाज उपरांत उसकी मौत हो गई परंतु उसके शव को ले जाने के लिए उसके कोई परिजन जिला चिकित्सालय नहीं पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि मृत युवक का शव अस्पताल में पीएम कार्यवाही हेतु रखा है। मृतक के परिजन आकर पीएम कार्यवाही उपरांत शव की शिनाख्त कर ले जा सकते हैं।
Created On :   3 Sept 2023 7:22 AM GMT
Next Story