- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कृषि...
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कृषि महाविद्यालय में जल संरक्षण पर बेवीनार का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |18 July 2023 12:23 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर के निर्देशन में दिनांक १७ जुलाई २०२३ को जल शक्ति अभियान फेस-3 के अंतर्गत शासकीय कृषि महाविद्यालय पन्ना में जल संरक्षण के संबंध में वेबीनार निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. विजय कुमार यादव और प्रतीक शर्मा ने जल संरक्षण पर अपने विचार सांझा किए। इसके अलावा बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सत्यम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   18 July 2023 12:23 PM IST
Next Story