पन्ना: खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से विष्णुदत्त शर्मा फिर बने भाजपा प्रत्याशी

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से विष्णुदत्त शर्मा फिर बने भाजपा प्रत्याशी
  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा १९५ लोकसभा क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा
  • खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से विष्णुदत्त शर्मा फिर बने भाजपा प्रत्याशी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा १९५ लोकसभा क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। घोषित किए गए १९५ प्रत्याशियों में से मध्य प्रदेश की २९ लोकसभा क्षेत्रों में से २४ प्रत्याशी शामिल है। बुंदेलखण्ड क्षेत्र की खजुराहो संसदीय क्षेत्र से पार्टी द्वारा एक बार फिर से खजुराहो से वर्तमान संसाद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। लोकसभा के संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का गढ रही है गत लोकसभा चुनाव २०१९ विष्णु दत्त शर्मा द्वारा कांग्रेस की प्रत्याशी कविता सिंह को ०५ लाख से अधिक मतों से पराजित कर अपना परचम लहराया था। लोकसभा चुनाव में इन्डिया गठबंधन में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी के बीच हुए समझौते में खजुराहो ससंदीय क्षेत्र से गठन बंधन प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी को यह सीट मिली है हालांकि सपा द्वारा खाते में सीट मिलने के बाद अपने प्रत्याशी की घोषण नहीं की है।

यह भी पढ़े -सतत पुनर्वास शिक्षा पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

Created On :   3 March 2024 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story