- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ऑटो और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत,...
ऑटो और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, सात वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। थाना अजयगढ अंतर्गत अमरा तिराहे में तेज रफ्तार आटो ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार दो युवक और एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन.फानन उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचरण बसोर उम्र 29 वर्ष अपने जीजा रवि बसोर के साथ 7 वर्षीय बच्ची शांति बसोर को दवा करने के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहा था तभी अमहा तिराहे के पास उन्हें पीछे से तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी और ऑटो चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सडक में पड़े तड़प रहे तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।
Created On :   4 Aug 2023 2:18 PM IST