पन्ना: सिमरिया में गहाई दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

सिमरिया में गहाई दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
  • सिमरिया में गहाई दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
  • बडी संख्या में शामिल हुए स्वजातीय बंधु व अतिथिगण

डिजिटल डेस्क, सिमरिया नि.प्र.। नगर में गहोई दिवस के अवसर पर पहली बार गहोई समाज द्वारा गहोई दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय श्री जगदीश स्वामी मंदिर से हुई जहां पर गहोई समाज के आराध्य देव सूर्य देवता की पूजा-अर्चना के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के बंधु, युवा, वृद्ध एवं मातृशक्ति शामिल रहीं। शोभा यात्रा श्री जगदीश स्वामी मंदिर से गहोई समाज के आराध्य देव सूर्य भगवान, श्रीराम दरबार एवं श्री राधाकृष्ण की सुंदर झांकी सजाकर बैण्ड की धुन पर नाचते-गाते महिला, पुरुष और बच्चे नगर भ्रमण करते हुए नये बस स्टैंड परिसर से होते हुए श्री महाकाल मंडपम तक पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक टंडन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कटनी, कमलेश सुहाने जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मैहर, नरेंद्र खनताल ट्रस्टी एवं अध्यक्ष बाल रामायण कटनी, गोविन्दी छिरोल्या अध्यक्ष गहोई समाज अमानगंज, दीपक कदेले अध्यक्ष गहोई नवयुवक मंडल पवई, शिवम कुरेले अध्यक्ष गहोई नवयुवक मंडल अमानगंज व विशिष्ट अतिथि डॉ. हजारी लाल नौगरैया कटनी रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखमन ददरया द्वारा की गई।

यह भी पढ़े -रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में वर्ल्ड नंबर 1 बनकर रचा इतिहास

सभी अतिथियों एवं आगंतुक स्वजातीय बंधुओं का स्वागत लालमणि कुरेले अध्यक्ष व समस्त गहोई वैश्य समाज के समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय स्वजतीय बंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कपिल दमेले पर्यावरण नगर प्रमुख खंड सिमरिया ने मुख्य अतिथियों से वृक्षारोपण करवाया गया जिसमें पांच वृक्ष श्री महाकाल मंडपम परिसर में रोपित किए गए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव सूर्य भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथियों एवं आगंतुक अतिथियों का गहोई वैश्य समिति सिमरिया द्वारा स्वागत किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष मीना कुरेले एवं समिति की पदाधिकारी समस्त महिलाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सविता ददरया द्वारा स्वागत गीत एवं सुमन दमेले द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हजारी लाल नौगरईया ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न करवाया। उसके बाद नन्हें-मुन्नें बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। नगर की वरिष्ठजनों का सम्मान समिति द्वारा स्वागत बंधन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजापा हटा प्रदीप रेजा, प्रभु दयाल नीखर पूर्व अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज अमानगंज, महेश, नीरज बड़ेरिया सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों के स्वजातीय महिला-पुरूष व बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार चौदहा गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नवयुवक मंडल का सराहनीय सहयोग रहा।

यह भी पढ़े -भोलेनाथ का मंदिर बनवाकर अपनी २२ एकड जमीन देने के बाद भी उपेक्षा का शिकार

Created On :   24 Jan 2024 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story