- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विद्यालय में गायत्री परिवार युवा...
विद्यालय में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया वृक्षारोपण

By - Bhaskar Hindi |9 Aug 2023 11:41 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। महाराजा छत्रशाल आवासीय विद्यालय में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण में विद्यालय के अध्यक्ष आर.पी. प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि पेड ही पर्यावरण को संतुलित रख कर गर्मी को कम करने और अच्छी बारिश कराने में सहयोगी होते हैं। इस दौरान जिला समन्वयक एल.डी. सिंह, मुख्य ट्रस्टी फूल सिंह ठाकुर, सचिव मनोज केसरवानी, सेवानिवृत्त मेजर दशरथ यादव, राजकुमार कुशवाहा, लक्ष्मी शंकर वर्मा, मान सिंह, अभिषेक खरे, सत्यम पाण्डेय व राजकुमार नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   9 Aug 2023 11:41 AM IST
Next Story