भगवान बल्देव जी जन्मोत्सव: भगवान श्री बल्देव जी जन्मोत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित दौरे के संबंध में चर्चा

भगवान श्री बल्देव जी जन्मोत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित दौरे के संबंध में चर्चा
  • भगवान श्री बल्देव जी जन्मोत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित दौरे के संबंध में चर्चा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 अगस्त को पन्ना आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है इस दिन यहां पर प्राचीन ऐतिहासिक श्री बल्देव जी मंदिर में हरछठ महोत्सव में भगवान श्री बल्देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा की वहीं दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है जैसे ही प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना प्राप्त हुई स्थानीय श्री किशोर जी मंदिर में एसडीओपी ए.पी.एस. बघेल, टीआई रोहित मिश्रा मंदिर समिति के सदस्यों से विस्तार से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद विष्णुदत्त शर्मा की बैठक के दौरान पवई विधायक प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, संजय अहिरवार, कमल लालवानी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -साप्ताहिक बाजार की वजह से बंद हो जाता है रास्ता, एम्बूलेंस भी नहीं पहुंच पाती अस्पताल

Created On :   22 Aug 2024 8:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story