Panna News: कुंजवन में संचालित हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान

कुंजवन में संचालित हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान
  • पन्ना जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत
  • कुंजवन में संचालित हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान

Panna News: पन्ना जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निरंतर जल स्त्रोतों की साफ.-सफाई व सामूहिक रूप से श्रमदान कर इनके संरक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आज कुंजवन में नगर पालिका परिषद पन्ना एवं जन अभियान परिषद के तत्वाधान में हैण्डपंप के उपयोग युक्त जल को सोखता गढ्ढा के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया गया। जन सहभागिता से नवीन सोखता गढ्ढा का निर्माण भी किया गया। नवांकुर संस्था उन्नत शिखर संघर्ष समिति द्वारा कुंजवन में दीवार लेखन कार्य व संगोष्ठी कार्यक्रम कर जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्थानीयजनों को अभियान में सहभागी बनने का संकल्प भी दिलाया गया। जन सहभागिता से अन्य स्थानों पर भी जल स्त्रोतों के संरक्षण का कार्य शुरू कराया गया।

Created On :   12 April 2025 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story