- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महर्षि विद्या मंदिर में सुन्दरकाण्ड...
पन्ना: महर्षि विद्या मंदिर में सुन्दरकाण्ड का हुआ आयोजन
By - Bhaskar Hindi |23 Jan 2024 10:53 AM GMT
- अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर
- महर्षि विद्या मंदिर में सुन्दरकाण्ड का हुआ आयोजन
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर जनकपुर में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। आयोजन के साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें तथा स्टॉफ द्वारा सुन्दरकाण्ड किया गया तथा भजन एवं गायन के साथ प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण में सम्मलित होकर रामलला के भव्य दर्शन प्राप्त किए। आयोजन का शुभारंभ गुरूपूजन के साथ हुआ। प्राचार्य पी.के. दीक्षित के मार्गदर्शन में समस्त स्टॉफ द्वारा भावतीत ध्यान भी किया गया।
यह भी पढ़े -अजयगढ में रामलीला समिति द्वारा कारसेवकों का किया सम्मान
Created On :   23 Jan 2024 10:53 AM GMT
Next Story