- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की...
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का १६ अगस्त को विधानसभा मुख्यालय गुनौर में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है सूबे के सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियांं जोरो पर है। स्थानीय नगर परिषद प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित है और उनके कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद द्वारा नगर को साफ-स्वच्छ बनाने को लेकर विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।
साथ ही साथ कार्यक्रम से जुडी अन्य व्यवस्थाओ को लेकर तैयारियां की जा रही है। नगर परिषद सीएमओ दिनेश जडिय़ा द्वारा स्वच्छता की जिम्मेदारी सफाई दरोगा उमशंकर बाल्मीक को दी गई है। जिनके द्वारा नगर की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर में जगह-जगह पडे कचडे को उठाकर गाडिय़ों द्वारा नगर के बाहर फेंका जा रहा है। साथ ही साथ नगर को साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने को लेकर जरूरी कार्य किए जा रहे है।
Created On :   12 Aug 2023 12:02 PM IST